'शुक्र है ₹2 करोड़ का घर नहीं खरीदा'..., छंटनी के बाद इंजीनियर का पोस्ट वायरल, बताया क्यों EMI से बेहतर है रेंट.
02 Apr 2026
वैश्विक मंदी का डर भारतीय रियल एस्टेट की चमक फीकी कर रहा है. बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल की हालिया रेडिट पोस्ट तो यही इशारा कर रही है. छंटनी के दौर में जहां लोग होम लोन की किश्तें चुकाने की चिंता में डूबे हैं, वहीं इस इंजीनियर ने 'शुक्र है घर नहीं खरीदा' लिखकर सबको चौंका दिया है.